प्रशासनमध्यप्रदेश

उमरियापान मंगल भवन में सांसद हिमाद्री सिंह का जनसंवाद: विकास, समाधान और संवेदनाओं का संगम

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान मंगल भवन में सांसद हिमाद्री सिंह का जनसंवाद: विकास, समाधान और संवेदनाओं का संगम

कलयुग की कलम उमरिया पान – शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह का उमरियापान आगमन स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर बन गया। चौरसिया मंगल भवन में आयोजित बैठक में भाजपा मंडल उमरियापान के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणजनों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा तथा जनसमस्याओं के समाधान पर चर्चा करना रहा।

बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने नगर की आधारभूत सुविधाओं, सड़क, बिजली, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को विस्तार से रखा। सांसद हिमाद्री सिंह ने प्रत्येक विषय पर गंभीरता से चर्चा करते हुए पदाधिकारियों एवं नागरिकों से वन-टू-वन संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से आवेदन पत्र के माध्यम से अथवा मौखिक रूप से अपनी समस्याएं रखने का आग्रह किया और समाधान का आश्वासन दिया कार्यक्रम में भाजपा मंडल के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 

बैठक के बाद सांसद ने उमरियापान क्षेत्र के कुछ दुखी एवं शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचकर उनसे भेंट की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। 

Related Articles

Back to top button