प्रशासनमध्यप्रदेश

बहोरीबंद–ढीमरखेड़ा अग्रणी, जिले में 4.76 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी 56,964 किसानों को 780 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान

कलयुग की कलम से राकेश यादव

बहोरीबंद–ढीमरखेड़ा अग्रणी, जिले में 4.76 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी 56,964 किसानों को 780 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा -खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य तेज़ी से जारी है। 1 दिसंबर से प्रारंभ हुए धान उपार्जन में बुधवार 14 जनवरी तक जिले में कुल 56 हजार 964 किसानों से 4 लाख 76 हजार 129 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को अब तक 780.32 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।

जिले में अब तक 59 हजार 573 किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग कराई जा चुकी है, जबकि 3 लाख 56 हजार 88 मीट्रिक टन धान के स्वीकृति पत्रक जारी किए गए हैं।

धान उपार्जन में बहोरीबंद–ढीमरखेड़ा सबसे आगे

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के मामले में तहसील बहोरीबंद जिले में अग्रणी बनी हुई है, जहां अब तक 11,845 किसानों से 1 लाख 339 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। वहीं ढीमरखेड़ा तहसील दूसरे स्थान पर है, जहां 9,981 किसानों से 72 हजार 188 मीट्रिक टन धान उपार्जित किया गया है।

इसके अलावा रीठी तहसील में 6,721 किसानों से 63,257 मीट्रिक टन, बड़वारा में 7,461 किसानों से 54,938 मीट्रिक टन, विजयराघवगढ़ में 6,634 किसानों से 54,805 मीट्रिक टन तथा बरही तहसील में 5,547 किसानों से 48,965 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है।

इसी क्रम में स्लीमनाबाद में 4,117 किसानों से 37,505 मीट्रिक टन, कटनी नगर में 2,618 किसानों से 27,175 मीट्रिक टन तथा कटनी ग्रामीण तहसील में 2,040 किसानों से 16,957 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है।

कलेक्टर के सख्त निर्देश

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने धान उपार्जन से जुड़े सभी अधिकारियों को खरीदी केंद्रों पर तिरपाल, पन्नी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा है कि किसानों के हित से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खरीदी केंद्र प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों को सतर्कता व संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button