सिलौंडी के नन्हें सितारों का कमाल: 8वीं में 17 छात्रों ने 80% से ऊपर अंक लाकर बढ़ाया मान मिलेनियम स्कूल नेगाई के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन, क्षेत्र में खुशी की लहर
कलयुग की कलम से राकेश यादव

सिलौंडी के नन्हें सितारों का कमाल: 8वीं में 17 छात्रों ने 80% से ऊपर अंक लाकर बढ़ाया मान मिलेनियम स्कूल नेगाई के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन, क्षेत्र में खुशी की लहर
कलयुग की कलम सिलौंडी – शिक्षा के क्षेत्र में सिलौंडी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मिलेनियम स्कूल नेगाई के कक्षा 8वीं के 17 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
600 अंकों के पूर्णांक में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक हासिल किए। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित अभिभावकों में भी हर्ष का माहौल है।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी
विद्यालय के जिन मेधावी विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, उनमें प्रमुख रूप से—अंशराज (504 अंक, 84%), आदर्श (509 अंक, 84.83%), उमेशिका (525 अंक, 87.5%), अंबिका (528 अंक, 88%), अनुष्का (536 अंक, 89.3%), आरहान (502 अंक, 83.6%), दीक्षिता (529 अंक, 88.1%), दिव्यानी (495 अंक, 82.5%), हार्दिक (507 अंक, 84.5%), कनिष्क (497 अंक, 82.8%), मानवी (489 अंक, 81.5%), जिज्ञी (506 अंक, 84.3%), साधना (481 अंक, 80.1%), सम्राट (502 अंक, 83.6%), श्रेयांश (499 अंक, 83.1%), रेने कृष्ण (487 अंक, 81.1%) एवं स्नेहाशी (523 अंक, 87%) शामिल हैं।
शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। सभी विद्यार्थियों ने अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई कर यह उपलब्धि हासिल की है।
क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल
छात्रों की इस सफलता से पूरे सिलौंडी क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। अभिभावकों ने भी बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



