मध्यप्रदेश

उमरियापान में राज्यमंत्री श्री मति प्रतिमा बागरी का भाजपा मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया खमरिया बागरी में चल रही विष्णु महायज्ञ पुराण में श्री मति बागरी सम्मिलित होकर कथा श्रवण कर सिलौडी मंडल‌‌ के कार्यकर्ताओं से भेंट की

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान में राज्यमंत्री श्री मति प्रतिमा बागरी का भाजपा मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया खमरिया बागरी में चल रही विष्णु महायज्ञ पुराण में श्री मति बागरी सम्मिलित होकर कथा श्रवण कर सिलौडी मंडल‌‌ के कार्यकर्ताओं से भेंट की

कलयुग की कलम उमरिया पान-मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री श्री मति प्रतिमा बागरी का उमरियापान नगर आगमन हुआ भाजपा मंडल उमरिया पान के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा श्री मति बागरी का भव्य स्वागत किया गया। जिसमे मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सोनी, जितेंद्र अरोरा, प्रदीप तातु चौरसिया, बूथ इकाई अध्यक्ष अतुल, चौरसिया अंकित झारिया, वैभव चौरसिया, रिंकू मिश्रा, चेतन चौरसिया, दिनेश आशाटी, मनमोहन मिश्रा, यश चौरसिया, सहित सभी कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्मजोशी से राज्य मंत्री श्री मति बागरी का स्वागत किया।

इसके पश्चात सड़क मार्ग द्वारा जिले में स्थित सिलौड़ी के खमरिया बागरी पहुंची।

प्रदेश शासन की राज्य मंत्री प्रतिमा सिंह बागरी के खमरिया आगमन से लोगों में दुगना उत्साह हो गया और उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ गई। उन्होंने कथा वाचक धुर्वे जी महाराज का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया। विशेष बात यह रही कि वे मंच पर बैठने की बजाय गाँव की महिलाओं के बीच बैठकर कथा सुनती रहीं और भक्ति भाव से आरती में भी भाग लिया।खमरिया बागरी गाँव में आयोजित विष्णु महायज्ञ और पुराण कथा भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। महायज्ञ के दौरान कथा वाचक धुर्वे जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण विवाह की दिव्य कथा सुनाई। इस कथा में श्री कृष्ण के 16, हजार108 विवाहों का विस्तृत वर्णन किया गया, जिसमें भगवान के असीम प्रेम, करुणा, और नारी सम्मान की महत्ता को उजागर किया गया। इस अवसर पर श्री मति बागरी ने भी अपने सनातन धर्म को लेकर महिला शक्तियों के सामने अपने विचार रखें।तत्पश्चात भाजपा मंडल के कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

स्वागत करने वालों में सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, सरपंच अनिल सिंह बागरी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन, सिलौड़ी मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी , पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह बागरी, सरपंच कैलाश चंद जैन, पूर्व सरपंच गणेश साहू, एसडीओपी देवी सिंह बागरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह बागरी, जिला मंत्री गोविंद सिंह, शैलेश जैन, बागरी कल्याण समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बागरी सहित आस पास के ग्रामों से आए हुए कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।

 

Related Articles

Back to top button