प्रशासनमध्यप्रदेश

ज्ञान, समानता और अधिकारों का संदेश: अंबेडकर जयंती पर उमरियापान में 5 दिवसीय भव्य आयोजन की शुरुआत”

कलयुग की कलम से राकेश यादव

“ज्ञान, समानता और अधिकारों का संदेश: अंबेडकर जयंती पर उमरियापान में 5 दिवसीय भव्य आयोजन की शुरुआत”

कलयुग की कलम उमरिया पान – भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में किया गया। आयोजन के पहले एवं दूसरे दिवस (10 एवं 11 अप्रैल) उत्साह, अनुशासन और प्रेरणादायक सहभागिता के साथ संपन्न हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजाराम सिंह ने आगामी दिनों में आयोजित होने वाली गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश में सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों की मजबूत नींव रखी। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक सिद्ध हो रहे हैं।

कार्यक्रम में डॉ. सचिन कोष्टा, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. मनीषा व्यास, डॉ. श्वेता सिंह बघेल, डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी, श्रीमती स्मिता परसाई, श्री युवराज कुमार तिवारी एवं श्री जवाहरलाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

मंच संचालन डॉ. अखिलेश कुमार द्विवेदी द्वारा प्रभावी रूप से किया गया। अंत में डॉ. हर्षित द्विवेदी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

इस पांच दिवसीय आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा 

Related Articles

Back to top button