Blogमध्यप्रदेश
एमपी के कटनी में भाजपा नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष के ठिकानों पर तड़के सुबह 4 बजे आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

कटनी- जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता अशोक विश्वकर्मा के ठिकानों पर सुबह करीब 4 बजे बीएमसी विश्वकर्मा माइनिंग में आयकर विभाग ने बड़ी छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई अशोक विश्वकर्मा व उनके भाई शंकरलालविश्वकर्मा के यहां से प्रारंभ हुई, जो अबतक जारी रही।
आयकर विभाग की यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर की जा रही है। बताया जा रहा है कि अशोक विश्वकर्मा एक बॉक्साइट माइनिंगकारोबारी हैं और इसी से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस छापेमारी में जबलपुर, भोपाल सहित अन्य शहरों से आए आयकर विभाग के अफसर शामिल हैं। करीब 50 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्रवाई में लगे हुए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सभी ठिकानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
कई स्थान पर एक साथ कार्रवाई
आयकर विभाग की टीम ने एक साथ कई जगहों पर दबिश दी है, जिनमें जालपादेवीवार्डगौतममोहल्ला स्थित तीन आवास एवं कार्यालय, टिकरियास्थितखदान अन्य माइनिंग ठिकाने, पानीकीफैक्टरी, बरगवां स्थित होटलपरिसर शामिल बताए जा रहे हैं। सभी स्थानों पर दस्तावेजों, लेन-देन और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
जांच जारी
फिलहाल आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई देर शाम तक चलने की संभावना जताई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आयकर विभाग द्वारा विस्तृत जानकरी सामने आने की उम्मीद है।



