प्रशासनमध्यप्रदेश

पंचायत सेल स्थापना शाखा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव एडिशनल सीईओ अनुराग मोदी को मिला प्रभार, पूर्व आदेश में आंशिक संशोधन

कलयुग की कलम से राकेश यादव

पंचायत सेल स्थापना शाखा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव एडिशनल सीईओ अनुराग मोदी को मिला प्रभार, पूर्व आदेश में आंशिक संशोधन

कल की कलम कटनी -जिला पंचायत प्रशासन में महत्वपूर्ण प्रशासनिक परिवर्तन करते हुए जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित आदेश के तहत अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी को जिला पंचायत की पंचायत सेल (स्थापना शाखा) का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह प्रभार आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इससे पहले 5 जनवरी 2026 को परियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को पंचायत सेल (स्थापना) शाखा का दायित्व सौंपा गया था। अब नवीन आदेश जारी होने के साथ ही यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

प्रशासनिक कार्यों में आएगी गति

इस बदलाव को जिला पंचायत के प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पंचायत स्थापना शाखा से जुड़े नियुक्ति, सेवा अभिलेख, स्थानांतरण एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी आने की उम्मीद है।

 क्या है पंचायत सेल (स्थापना) शाखा?

यह शाखा पंचायत विभाग के कर्मचारियों से संबंधित सेवा मामलों, पदस्थापना, अभिलेख संधारण एवं प्रशासनिक नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का संचालन करती है।

Related Articles

Back to top button