आस्थामध्यप्रदेश

भगवान परशुरामजी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया उमरियापान में निकली भव्य शोभायात्रा

कलयुग की कलम से राकेश यादव

भगवान परशुरामजी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया उमरियापान में निकली भव्य शोभायात्रा

MP कटनी ढीमरखेड़ा । भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव अक्षय तृतीया पर ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में उमरियापान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर के प्राचीन बड़ी माई मंदिर में कार्यक्रम हुए । सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विप्रजनों ने भगवान परशुराम का पूजन किया। इसके बाद भगवान परशुराम के जयघोष के साथ यात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें भगवान परशुराम के अलावा श्रीराम जानकी, राधा कृष्ण एवं हनुमानजी की जीवंत झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

शोभायात्रा में शामिल विप्रजन भगवान परशुराम के जयघोष करते हुए चल रहे थे। यात्रा में उमरियापान व आसपास गांवो के विप्रजनों सहित करौंदी आश्रम के वैदिक ब्राह्मण भी शामिल हुए, जो वैदिक मंत्रोच्चार करते रहे। जगह-जगह स्वागत एवं पूजन किया गया। यात्रा में संतोष दुबे,विजय दुबे, पदमेश गौतम, अश्विनी शुक्ला, वीरेंद्र गर्ग, दिलीप बाजपेयी, राहुल दुबे, अटल बिहारी बाजपेई, यजुर्वेंद्र गौतम, आशीष अमित शुक्ला, सचिन तिवारी, कमलेश पौराणिक, प्रमोद गौतम, सतीश गौतम, रामकृष्ण दीक्षित, मृत्युंजय उपाध्याय, सूर्यकांत त्रिपाठी, शरद पौराणिक, धनंजय दुबे, शैलेंद्र पौराणिक, ललित गौतम, अनिल मिश्रा, राजू पाठक, शैलेंद्र बाजपेई, सुशील मिश्रा, अनिल दीक्षित, रवि पौराणिक, शैलेष बाजपेई, गुड्डू उपाध्याय, दिनेश पौराणिक, शैलेंद्र परौहा, विवेक गौतम, कुलदीप तिवारी, अजीत पांडे, मोहित, सत्यम पौराणिक, राघव शुक्ला, हर्ष पौराणिक, प्रियांशु गौतम, राहुल पाण्डेय, सत्यम पाण्डेय, मोहित पाण्डेय, रोहित पाण्डेय, साहिल त्रिपाठी, मनु त्रिपाठी, पंकज तिवारी, अनूप दुबे, ओमकार शर्मा, कृपालु त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, अतुल त्रिपाठी, रमन शुक्ला, आनंद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विप्रजन शामिल हुए। शोभायात्रा में झंडाचौक समीप चौरसिया नवयुवक मंडल के द्वारा शीतल पेयजल एवं कोल्ड ड्रिंक का वितरण किया गया।

*जमकर लगे नारे सारा क्षेत्र हों गया गुंजायमान*

ब्राह्मण समाज के द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हनुमान जी एवं राधा कृष्ण जी की जीवंत झांकी के साथ भेड़ा वाले बाल संत जू महाराज के साथ शोभा यात्रा विशेष शोभा को प्राप्त हों रही थी। गौरतलब है कि बड़ी माई मंदिर में ब्राह्मण समाज के द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर कार्यक्रम का आगाज़ किया गया। ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक मंत्र का उच्चारण करते हुए शोभायात्रा को प्रारंभ किया गया। स्मरण रहे कि बड़ी माई मंदिर, आजाद चौक से होते हुए नगर भ्रमण के बाद बड़ी माई में शोभायात्रा का समापन हुआ। जगह – जगह पर ब्राह्मण समाज के सम्मान के लिए आतुर होकर ग्रामवासियों के द्वारा भगवान परशुराम का पूजन किया गया। ढोल – नगाड़े कार्यक्रम की शोभायात्रा में चार चांद लगा रहे थे। ब्राह्मण समाज के द्वारा जय श्री राम और परशुराम के नारे से सारा क्षेत्र गुंजायमान हों रहा था। रैली में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल थे। हाथों में भगवा ध्वजा लिए ये लोग जिस भी रास्ते से निकले लोगों ने स्वागत किया। जगह – जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।शोभायात्रा में शामिल लोगों को दूध और शरबत पिलाया गया। ब्राह्मण समाज के द्वारा कहा गया कि हमारे आराध्यदेव भगवान परशुराम का जन्मोत्सव है। इसके उपलक्ष्य में हमने शोभायात्रा का आयोजन किया है। इसमें समाज के बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने बढ़ – चढ़कर भागीदारी निभाई कार्यक्रम समाप्त होने के बाद विप्रो के भोजन की व्यवस्था भी की गई थीं। वहीं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए उमरिया पान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय अपने दल वल के साथ मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button