Blog

लोकसभा निर्वाचन 2024 : 50 हजार रूपये से अधिक की नगदी होने पर रखना होगा आवश्यक दस्तावेज

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी

कटनी – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोई भी राजनैतिक अथवा गैर राजनैतिक व्यक्ति लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान 50 हजार रुपए से अधिक की नगद राशि रखने पर दस्तावेज अवश्य रखें। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने लोगों से आग्रह किया है कि वे 50 हजार से अधिक की राशि ले जाते समय अपने पास बैंक पासबुक, आहरण संबंधी दस्तावेज अपने साथ जरूर रखें।
कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने कहा है कि जिले में लागू लोकसभा निर्वाचन की आदर्श आचरण संहिता को दृष्टिगत रखते हुए उड़न दस्तों तथा स्थैतिक निगरानी दलों के माध्यम से अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है। इसलिए 50 हजार रुपये से अधिक नकदी सहित आगमन करने वाले प्रत्येक व्यक्तियों से राशि संबंधी समस्त बैंक स्टेटमेंट, पासबुक, आहरण संबंधी दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ में रखें ताकि जांच दलों द्वारा मांगे जाने पर दस्तावेज दिखा सकें।

Related Articles

Back to top button