प्रशासनमध्यप्रदेश

ढीमरखेड़ा न्यायालय परिसर में विधिक साक्षरता शिविर, नागरिकों को मिला न्यायिक अधिकारों का ज्ञान

कलयुग की कलम से राकेश यादव

ढीमरखेड़ा न्यायालय परिसर में विधिक साक्षरता शिविर, नागरिकों को मिला न्यायिक अधिकारों का ज्ञान

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा -प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में व्यवहार न्यायालय ढीमरखेड़ा के प्रांगण में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन न्यायाधीश सुश्री पूर्वी तिवारी द्वारा किया गया, जिसमें आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों एवं न्याय पाने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया गया।

शिविर के दौरान न्यायाधीश सुश्री पूर्वी तिवारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को उचित, सुलभ एवं निष्पक्ष न्याय मिलना संविधान का मूल उद्देश्य है। उन्होंने लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत, परामर्श सेवाओं तथा अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि आर्थिक या सामाजिक कारणों से कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे, इसके लिए विधिक सेवा संस्थाएं लगातार कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, न्यायालय में उपस्थित पक्षकारों एवं न्यायालय के समस्त स्टाफ की सक्रिय उपस्थिति रही। शिविर के माध्यम से लोगों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं न्यायिक प्रक्रिया को सरलता से समझाने का प्रयास किया गया।

Related Articles

Back to top button