Blogमध्यप्रदेश

देर रात हादसे का शिकार होते-होते बचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, काफिले में चल रहे वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के काफिले को एक बेकाबू ट्रक ने टक्कर मारी। गुरुवार की देर रात हुए हादसे में वीडी बाल-बाल बचे। हादसा देवास हाइवे पर पचोर के पास हुआ। ओवरटेक करते समय ट्रक ने काफिले के एक वाहन को कट मारा। बता दें, जिस वाहन को ट्रक की टक्कर लगी उसके ठीक पीछे वाले वाहन में वीडी सवार थे। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को दी।

अलर्ट मोड में आई पुलिस ने ब्यावरा-भोपाल कचनारिया टोल पर घेराबंदी की। टोल बूथ तोड़ चालक ने बैरिकेडिंग तोड़ थाना प्रभारी के वाहन और डायल-100 को ठोककर भागने का प्रयास किया। इसमें प्रधान आरक्षक संतोष वर्मा घायल हुए। पुलिस ने शुजालपुर के ट्रक चालक अजय मालवीय को पकड़ा, जबकि साथी करण परमार फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button