लालपुर को मिला नया पंचायत भवन: 20 लाख की लागत से बने भवन का विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने किया लोकार्पण
कलयुग की कलम से राकेश यादव

लालपुर को मिला नया पंचायत भवन: 20 लाख की लागत से बने भवन का विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने किया लोकार्पण
कलयुग की कलम सिलौंडी – सिलौंडी क्षेत्र के समीपवर्ती ग्राम पंचायत लालपुर में ग्रामीणों को नई सुविधा प्रदान करते हुए 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण समारोहपूर्वक किया गया। इस भवन की स्वीकृति सांसद हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर प्रदान की गई थी।
पंचायत भवन का लोकार्पण बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम तथा ग्राम पंचायत सरपंच मीना मोहन बागरी ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं से छोटे-बड़े उद्योग स्थापित कर जिला व्यापार से जुड़ने और अपने करियर को मजबूत बनाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इनमें ढीमरखेड़ा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, सरपंच अनिल सिंह बागरी, सरपंच संकेत लोनी, सरपंच रिया राहुल दुबे, जनपद पंचायत सदस्य निरंजन खटीक, उपसरपंच मुकेश पाल, राहुल राय, मंडल उपाध्यक्ष सोनू दुबे, अरविंद तिवारी, सदन तिवारी, जनपद पंचायत सीईओ यजुवेंद्र कोरी, अमरेश राय, धीरज जैन, सोहन बागरी, हरेंद्र सिंह बागरी सहित ग्राम पंचायत लालपुर के पंच, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
लोकार्पण के बाद ग्रामीणों ने नए पंचायत भवन के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पंचायत के प्रशासनिक कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।



