प्रशासन

KKK NEWS मंगलवार को चीतल का शिकार करने के आरोप में वन विभाग की टीम ने पकड़ा पांच आरोपियों को

कलयुग की कलम से राकेश यादव

मंगलवार को चीतल का शिकार करने के आरोप में वन विभाग की टीम ने पकड़ा पांच आरोपियों को

मध्य प्रदेश कटनी-जिले के खमतरा पहरूआ क्षेत्र से वन विभाग की टीम ने चीतल का मांस दो सींग और एक मोटरसाइकिल और शिकार में उपयोग की गई कुल्हाड़ी जप्त की है

डीएफओ गौरव शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पहरुआ वन परिक्षेत्र में बीट आर एफ 80 में चीतल का शिकार किया गया है इसके बाद वन विभाग की टीम ने वहां पर दविश दी और टीम ने चीतल का शिकार करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मंटोला थाना कोटा निवासी 38 वर्षीय केश कुमार पिता दयाराम चौधरी ग्राम गुना नगर थाना शाहनगर जिला पन्ना निवासी 21 वर्षीय दोलन पिता बुद्धू चौधरी ग्राम गुना नगर थाना शाहनगर जिला पन्ना निवासी 38 वर्षीय किसन पिता बुद्धू चौधरी 54 वर्षीय पिता अच्छे लाल चौधरी शंभू प्रसाद चौधरी को गिरफ्तार किया गया है चीतल का शिकार करने के बाद उक्त आरोपी मांस को एक पॉलिथीन में छुपा कर बैग में रखकर जा रहे थे इसी दौरान वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया

चीतल के शिकारियों को पकड़ने में अहम भूमिका इनकी रही

नरेश चौधरी वनपाल परिक्षेत्र सहायक खरखरी अनिल कुमार मिश्रा परिक्षेत्र सहायक कैलवारा सुधीर कुमार बक्सरिया वन रक्षक बीड गार्ड पहरुआ कमल कुमार दुबे वनरक्षक बीड गार्ड बदबदी अंबुज कुमार पांडे वनरक्षक बीड गार्ड केलवारा हर्षवर्धन सिंह वनरक्षक बिरुहली सुजीत यादव वनरक्षक कनवारा पुष्पेंद्र द्विवेदी वनरक्षक बस्तरा ने आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

Related Articles

Back to top button