मध्यप्रदेश
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बरौदा में विशाल भंडारे के साथ हुआ भागवत महापुराण का समापन
कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी
उमरियापान- कटनी जिले के उमरियापान के समीप बरौदा गांव में भरभरा आश्रम के संत श्री बनवारीदास महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीरुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण का शनिवार को विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शनिवार सुबह से ही हवन पूजन का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से हुआ। इस धार्मिक आयोजन में भरभरा आश्रम के संत बनवारीदास जी महाराज भी पहुँचे।इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने संत महाराज का आशीष प्राप्त किया।





