मध्यप्रदेशराजनीति

खजुराहो लोकसभा सीट पर 5 बार कांग्रेस चुनाव जीती, 2004 से भाजपा का कब्जा कायम, इस बार भाजपा को टक्कर देने उतरेगी अखिलेश यादव की पार्टी

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

राह नहीं आसान

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के वोटरों को मिलाकर यहां भाजपा से लडऩे की योजना बनाई गई है। यादवों के साथ ही पटेल, अहिरवार वोटर्स को जोड़कर सपा पूरी ताकत झोंकेगी। गठबंधन के बाद भाजपा के लिए अब उतनी आसान नहीं है।

सपा का ऐलान बाकी

खजुराहो से मौजूदा सांसद वीडी शर्मा को टिकट दिया है। मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच होगा। हालांकि सपा ने अब तक उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। इस संसदीय सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रेल को मतदान होना है।
वर्ष निर्वाचित
2019  वीडी शर्मा, भाजपा
2014 नागेंद्र सिंह, भाजपा
2009 जितेंद्र सिंह, भाजपा
2004 रामकृष्ण कुसमरिया, भाजपा
1999 सत्यव्रत चतुर्वेदी, कांग्रेस
1998 उमा भारती, भाजपा
1996 उमा भारती, भाजपा
1991 उमा भारती, भाजपा
1989 उमा भारती, भाजपा

Related Articles

Back to top button