प्रशासनमध्यप्रदेश

जिम्मेदार मर्दानगी विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय सामुदायिक पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम बिजौरी में संपन्न यौन हिंसा की रोकथाम हेतु नगर व ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का किया गया क्षमतावर्धन

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जिम्मेदार मर्दानगी विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय सामुदायिक पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम बिजौरी में संपन्न यौन हिंसा की रोकथाम हेतु नगर व ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का किया गया क्षमतावर्धन

कलयुग की कलम कटनी-पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशन में बालिकाओं व महिलाओं पर होने वाली यौन हिंसा की रोकथाम, लैंगिक असमानता, संवेदनशीलता एवं सुरक्षा हेतु शुक्रवार को बिजौरी ,मझगवां में ग्राम, नगर रक्षा समिति सदस्यों की क्षमतावर्धन हेतु जिम्मेदार मर्दानगी विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय सामुदायिक पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

‘जिम्मेदार मर्दानगी” कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। तदोपरांत उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए परिचय प्राप्त किया गया।

कार्यक्रम में डीएसबी इंस्पेक्टर ब्रजभान सिंह, हैड कांस्टेबल कटनी, चंद्रभान विश्वकर्मा, अतुल तिवारी, डीएसपी हेडक्वाटर उमराव सिंह, किशोर कुमार द्विवेदी उप निरीक्षक थाना प्रभारी बड़वारा, ब्रजलाल प्रजापति के सहयोग से मानव जीवन विकास समिति संस्था बिजौरी (मझगंवा) सहित बड़वारा, कैमोर, माधवनगर, कुठला, एनकेजे कटनी, थानों से 30 ग्राम-नगर रक्षा समिति के सदस्यों की मौजूदगी रही। 

कार्यक्रम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया द्वारा ग्राम व नगर रक्षा समिति के अधिनियम, गठन का उद्देशय, समिति सदस्यों के कार्य एवं दायित्व पर प्रकाश डाला गया। समिति सदस्यों को बताया गया की विभिन्न समुदायों के मध्य सांप्रदायिक सद्भावना एवं शांति कायम करने, जन सहयोग से अपराधों पर नियंत्रण पाने सहित अन्य जानकारियां प्रदान की गई। इस दौरान मानव जीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह खासतौर पर मौजूद रहे।

डीएसबी इंस्पेक्टर ब्रजभान सिंह द्वारा बताया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं पर होने वाली यौन हिंसा की रोकथाम हेतु नगर और ग्राम रक्षा समिति सदस्यों की क्षमता विकास किये जाने हेतु सामुदायिक पुलिस प्रशिक्षण के माध्यम से क्षमतावर्धन किया जा रहा है। महिलाओं व बालिकाओं पर हो रहे यौन अपराधों के संबंध में जागरुकता पैदा करना एवं महिलाओं के विरुद्ध हो रहे यौन अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु थाना स्तर पर गठित ग्राम रक्षा एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जागरुक करना है।

कार्यक्रम में जिला स्तरीय प्रशिक्षक श्री गुलशन सिंह द्वारा वाचन, संवाद, पीपीटी एवं खेलकूद के माध्यम से ग्राम/नगर रक्षा समिति सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम , नगर रक्षा समिति सदस्यों को महिलाओं पर हो रहे यौन अपराधों की रोकथाम हेतु निर्देश एवं महिला संबंधी अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई। सभी उपस्थित सदस्यों को ग्राम व नगर में सक्रिय रहकर निष्पक्षता पूर्वक एक जिम्मेदार नागरिक के रुप में कार्य करने हेतु प्रशिक्षित किया गया। 

कार्यक्रम को गति दे रहे रामकिशोर चौधरी द्वारा बताया गया कि जिम्मेदार मर्दानगी कार्यक्रम जेंडर आधारित हिंसा रोकने हेतु वातावरण निर्मित करेगी ग्राम व नगर रक्षा समितियां तथा समुदाय और पुलिस के मध्य सेतु का काम करेगी। समितियों व सदस्यों के सहयोग से निष्चित तौर पर होनें वाले आपराधिक प्रकरणों में कमी आएगी। कार्यक्रम में मानव जीवन विकास समिति कार्यकर्ता रामकिशोर चौधरी, अभय पटेल, चंद्रपाल कुशवाहा, पूनम शर्मा, सोनम निशा, दयाशंकर यादव सहित अन्य सभी का सहयोग रहा है।

Related Articles

Back to top button