सीएम हेल्पलाइन में कटनी की शानदार छलांग: प्रदेश के टॉप-10 में आठवां स्थान, कई विभागों को ‘ए’ ग्रेड
कलयुग की कलम से राकेश यादव

सीएम हेल्पलाइन में कटनी की शानदार छलांग: प्रदेश के टॉप-10 में आठवां स्थान, कई विभागों को ‘ए’ ग्रेड
कलयुग की कलम कटनी – आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण के क्षेत्र में कटनी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। सीएम हेल्पलाइन की नवीनतम ग्रेडिंग में कटनी जिला प्रथम समूह के 28 जिलों में टॉप-10 में शामिल होकर आठवें स्थान पर पहुंच गया है।
कलेक्टर आशीष तिवारी के सतत अनुश्रवण और प्रभावी मॉनिटरिंग के चलते जिले ने 81.66 कुल वेटेज स्कोर अर्जित कर ‘ए’ ग्रेड प्राप्त किया। यह सफलता प्रशासन की सक्रियता, जवाबदेही और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को दर्शाती है।
शिकायतों के निराकरण में बेहतर प्रदर्शन
फरवरी माह में प्राप्त 7,213 शिकायतों के निराकरण में जिले ने उल्लेखनीय कार्य किया। कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शिकायतों के समाधान में और अधिक संवेदनशीलता एवं परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण अपनाएं, जिससे जिले की रैंकिंग में और सुधार हो सके।
उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का एक प्रभावी माध्यम है। त्वरित एवं संतोषजनक समाधान से ही आमजन का प्रशासन पर विश्वास मजबूत होता है।
कई विभागों का शानदार प्रदर्शन, ‘ए’ ग्रेड हासिल
कटनी जिले के विभिन्न विभागों ने भी उत्कृष्ट कार्य करते हुए ‘ए’ ग्रेड प्राप्त किया—पुलिस विभाग: 812 शिकायतों के संतोषजनक निराकरण के साथ 82.83 वेटेज स्कोर, समूह में 12वां स्थान जिला पंचायत: 86.02 वेटेज स्कोर के साथ 9वां स्थान नगर निगम: 589 शिकायतों का निराकरण करते हुए 91.11 वेटेज स्कोर, 7वां स्थान
कलेक्टर ने टीम की सराहना की
कलेक्टर श्री तिवारी ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन जारी रखने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान है और इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।



