प्रशासनमध्यप्रदेश

ई-केवाईसी में चमका कटनी: प्रदेश के टॉप-5 जिलों में बनाई मजबूत पहचान 12.21 लाख से ज्यादा नागरिकों का सत्यापन पूरा, कलेक्टर की सख्त मॉनिटरिंग से मिली बड़ी सफलता

कलयुग की कलम से राकेश यादव

ई-केवाईसी में चमका कटनी: प्रदेश के टॉप-5 जिलों में बनाई मजबूत पहचान 12.21 लाख से ज्यादा नागरिकों का सत्यापन पूरा, कलेक्टर की सख्त मॉनिटरिंग से मिली बड़ी सफलता

कलयुग की कलम कटनी – शासन की हितग्राही योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पारदर्शी और समयबद्ध रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे समग्र ई-केवाईसी अभियान में कटनी जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के अग्रणी जिलों में अपनी जगह बना ली है। समग्र आईडी को आधार से लिंक कर ई-केवाईसी पूर्ण करने के मामले में कटनी ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है।

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की नियमित समीक्षा और सतत मॉनिटरिंग के चलते जिले ने यह उपलब्धि हासिल की है। प्रशासन की सक्रियता का ही परिणाम है कि अब तक 12 लाख 21 हजार 600 नागरिकों का ई-केवाईसी सत्यापन पूरा किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 93.3 प्रतिशत है। शेष लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।

 बहोरीबंद सबसे आगे, विजयराघवगढ़ पीछे

जिले में जनपद पंचायत बहोरीबंद ने ई-केवाईसी कार्य में सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 1 लाख 97 हजार 81 नागरिकों का सत्यापन पूरा किया है।

वहीं नगर परिषद विजयराघवगढ़ अपेक्षाकृत पीछे है, जहाँ अब तक 8 हजार 70 लोगों की ई-केवाईसी हो सकी है।

अन्य क्षेत्रों का प्रदर्शन

जनपद पंचायत बड़वारा – 1,94,458 जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ – 1,80,730 जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा – 1,77,434 नगर निगम कटनी – 1,67,952 जनपद पंचायत कटनी – 1,43,352 जनपद पंचायत रीठी – 1,25,239 नगर परिषद कैमोर – 14,108 नगर परिषद बरही – 13,176

 यहां कराएं ई-केवाईसी

नागरिक समग्र आईडी की ई-केवाईसी प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), कियोस्क और लोक सेवा केंद्रों पर जाकर पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा समग्र पोर्टल (www.samagra.gov.in⁠�) और मोबाइल एप के माध्यम से भी यह सुविधा उपलब्ध है।

 शत-प्रतिशत लक्ष्य पर फोकस

कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण होने तक अभियान को प्राथमिकता के साथ जारी रखा जाए, ताकि हर पात्र नागरिक तक शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पहुँच सके।

Related Articles

Back to top button