प्रशासनमध्यप्रदेश

बैंक–एटीएम की सुरक्षा में सख्ती, कटनी पुलिस का जिलेभर में अलर्ट अभियान

कलयुग की कलम से राकेश यादव

बैंक–एटीएम की सुरक्षा में सख्ती, कटनी पुलिस का जिलेभर में अलर्ट अभियान

कलयुग की कलम कटनी -जिले में सुरक्षित बैंकिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा बैंकिंग व साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कटनी पुलिस ने शुक्रवार को जिलेभर में बैंकों एवं एटीएम की सघन जांच का विशेष अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

अभियान के तहत पुलिस टीमों ने विभिन्न बैंकों और एटीएम परिसरों का गहन निरीक्षण किया। जांच के दौरान मुख्य प्रवेश द्वार, एटीएम कक्ष, काउंटर एरिया, सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम और पार्किंग स्थलों की भौतिक पड़ताल की गई। पुलिस ने बैंक प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा सीसीटीवी की नियमित मॉनिटरिंग, अलार्म सिस्टम की कार्यशीलता और सुरक्षा गार्डों की सतर्क तैनाती पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बैंक में मौजूद ग्राहकों से भी संवाद किया और उन्हें लेन-देन के समय सावधानी बरतने की सलाह दी। ग्राहकों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने, साथ ही साइबर व बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button