प्रशासनमध्यप्रदेश

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में कटनी जिला अव्वल, 1.84 लाख मीट्रिक टन से अधिक उपार्जन 21 हजार से अधिक किसानों को 154 करोड़ रुपये का भुगतान, बहोरीबंद तहसील सबसे आगे दूसरे स्थान पर ढ़ीमरखेड़ा तहसील रही,

कलयुग की कलम से राकेश यादव

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में कटनी जिला अव्वल, 1.84 लाख मीट्रिक टन से अधिक उपार्जन 21 हजार से अधिक किसानों को 154 करोड़ रुपये का भुगतान, बहोरीबंद तहसील सबसे आगे दूसरे स्थान पर ढ़ीमरखेड़ा तहसील रही,

कलयुग की कलम उमरिया पान -खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। 1 दिसंबर से प्रारंभ हुए उपार्जन कार्य में शनिवार 20 दिसंबर तक जिले में 21 हजार 403 कृषकों से 1 लाख 84 हजार 135 मीट्रिक टन से अधिक धान का उपार्जन किया जा चुका है। इसके एवज में किसानों को अब तक 154.01 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।

जिले में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु अब तक 51 हजार 663 कृषकों द्वारा स्लॉट बुकिंग कराई जा चुकी है, जबकि 1 लाख 6 हजार 838 मीट्रिक टन धान के स्वीकृति पत्रक भी जारी किए जा चुके हैं।

धान उपार्जन में बहोरीबंद तहसील अग्रणी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में बहोरीबंद तहसील जिले में पहले स्थान पर बनी हुई है, जहां अब तक 4,096 किसानों से 36,876 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है।

दूसरे स्थान पर ढ़ीमरखेड़ा तहसील रही, जहां 4,235 किसानों से 29,418 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई।इसके अलावा बड़वारा तहसील में 3,307 किसानों से 26,275 मीट्रिक टन विजयराघवगढ़ तहसील में 2,530 किसानों से 21,466 मीट्रिक टन रीठी तहसील में 2,278 किसानों से 22,378 मीट्रिक टन बरही तहसील में 1,812 किसानों से 17,249 मीट्रिक टन कटनी नगर एवं ग्रामीण तहसील में 1,604 किसानों से 15,539 मीट्रिक टन स्लीमनाबाद तहसील में 1,541 किसानों से 14,936 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है।

कलेक्टर के सख्त निर्देश

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने धान उपार्जन से जुड़े सभी अधिकारियों को खरीदी केंद्रों पर तिरपाल, पन्नी, बारदाना एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि किसानों के हित से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और सभी केंद्र प्रभारियों को पूरी संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करना होगा।

Related Articles

Back to top button