प्रशासन
कटनी कलेक्टर ने किया ‘भारत निर्माण कोचिंग’ का निरीक्षण, एम.पी.पी.एस.सी के विद्यार्थियों से चर्चा कर उनका बढाया हौसला, 56 छात्र हो रहे परीक्षा मे शामिल
कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी
कटनी – जिले के छात्रों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था मुहैया कराने तथा शासकीय सेवाओं में बेहतर भविष्य बनाने के उद्देश्य हेतु जिले के होनहार और प्रतिभावान युवाओं को निःप्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार करने मे मदद मुहैया कराने के उद्धेश्य से शुरू भारत निर्माण कोचिंग का कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने शुक्रवार की देर शाम निरीक्षण किया।

भारत निर्माण कोचिंग शुरू करने के सूत्रधार एवं प्रणेता कलेक्टर श्री प्रसाद है।इस कोचिंग संस्था के 56 छात्र मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हो रहे है। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा निरीक्षण के दौरान यहां उपस्थित विद्यार्थियों से उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के सबंध में चर्चा किये जाने पर विद्यार्थियों द्वारा अवगत कराया गया कि यहां बेहतर तरीके से सुविधाएं प्रदान की जा रहीं है। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने बच्चों को उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।




