प्रशासनमध्यप्रदेश

कटनी बना युवाओं के रोजगार का केंद्र: प्रदेश में नंबर-1, कलेक्टर श्री तिवारी के काम की हुई जोरदार सराहना,युवा संगम से बदली तस्वीर: हजारों युवाओं को मिला रोजगार, स्व-रोजगार और अप्रेंटिसशिप का अवसर

कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी बना युवाओं के रोजगार का केंद्र: प्रदेश में नंबर-1, कलेक्टर श्री तिवारी के काम की हुई जोरदार सराहना,युवा संगम से बदली तस्वीर: हजारों युवाओं को मिला रोजगार, स्व-रोजगार और अप्रेंटिसशिप का अवसर

कलयुग की कलम कटनी – रोजगार के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए कटनी जिले ने प्रदेशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। शासकीय स्तर पर आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के मामले में कटनी ने मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों में पहला स्थान हासिल किया है।

जिले में “युवा संगम” कार्यक्रम के तहत रोजगार, स्व-रोजगार और अप्रेंटिसशिप मेलों के प्रभावी आयोजन को लेकर प्रदेश स्तर पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की सराहना की गई है। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के रोजगार आयुक्त श्री गिरीश शर्मा ने प्रशंसा पत्र जारी कर कलेक्टर के नेतृत्व में किए गए कार्यों को उल्लेखनीय बताया है।

प्रशंसा पत्र में कहा गया है कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए किए गए प्रयास सराहनीय हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा है।

जिला रोजगार अधिकारी डी. के. पासी के अनुसार अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच जिले में कुल 10 रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। इन मेलों के माध्यम से 2,894 युवाओं का प्रारंभिक चयन कर उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किए गए। वहीं 371 युवाओं का चयन अप्रेंटिसशिप के लिए किया गया।

इसके अलावा स्व-रोजगार के लिए ऋण प्राप्त करने हेतु 10,706 आवेदनों का पंजीयन हुआ, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है।

युवा संगम के सफल आयोजन और रोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के चलते कटनी जिला आज प्रदेश में एक मॉडल के रूप में उभरकर सामने आया है।

Related Articles

Back to top button