आस्थामध्यप्रदेश

अहिंसा परमो धर्म” के जयघोष से गूंजे कछार बड़ा और सिलौंडी: महावीर जन्मकल्याणक पर भक्ति का सागर उमड़ा 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

“अहिंसा परमो धर्म” के जयघोष से गूंजे कछार गांव बड़ा और सिलौंडी: महावीर जन्मकल्याणक पर भक्ति का सागर उमड़ा 

कलयुग की कलम सिलौंडी – भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव पर कछार गांव बड़ा एवं सिलौंडी क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में “अहिंसा परमो धर्म” और “जियो और जीने दो” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कछार गांव बड़ा में प्रातःकाल जैन मंदिर से भव्य जिन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान भगवान महावीर के सिद्धांतों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। इसके पश्चात मंदिर में विधि-विधान से भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई।

वहीं सिलौंडी में भी सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा विभिन्न मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर एवं श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन-अर्चन सम्पन्न हुआ। साथ ही श्री तारण-तारण जैन चैत्यालय में मंदिर विधि का आयोजन कर श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ अर्जित किया।

सांयकालीन कार्यक्रमों में भक्ताम्बर स्तोत्र का पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे दिन चले धार्मिक आयोजनों ने क्षेत्र को पूर्णतः आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर समाज के लोगों ने भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य एवं संयम के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक एकता का भी सशक्त संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button