Blogमध्यप्रदेश

बस थोड़ी देर से सीएम मोहन यादव 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक के मध्यम से 34वीं किस्त के पैसे 1500 करेंगे ट्रांसफर..

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 13 मार्च को ग्वालियर जिले के घाटीगांव स्थित शबरी माता मंदिर परिसर में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त के रूप में 1836 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे।

34वीं किस्त के साथ ही 122 करोड़ रुपए लागत के 54 कार्यों का लोकार्पण भी

इस योजना के तहत ग्वालियर जिले की 3 लाख 2 हजार 850 महिलाओं के खातों में लगभग 44.83 करोड़ रुपए की राशि पहुंचेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लगभग 122 करोड़ रुपए लागत के 54 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। इनमें 19 कार्यों का लोकार्पण तथा 35 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री देवनारायण मंदिर और शबरी माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए दोपहर में घाटीगांव पहुंचेंगे।

योजना की लिस्ट से कट गए इनके नाम

बता दें कि लाडली बहना योजना पोर्टल का सॉफ्टवेयर हर महीने स्वत: ही लिस्ट को अपडेट कर लेता है। इस लिस्ट से वह ऐसी महिलाओं के नाम खुद ब खुद हटा देता है, जो लाडली बहना योजना की पात्रता खो चुकी हों। इनमें उन महिलाओं के नाम शामिल हैं जो अपनी उम्र के 60 वर्ष पूरे कर चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button