प्रशासनमध्यप्रदेश

यज्ञ दर्शन की खुशी मातम में बदली ढीमरखेड़ा में ट्रैक्टर पलटने से 7 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, चार घायल

कलयुग की कलम से राकेश यादव

यज्ञ दर्शन की खुशी मातम में बदली ढीमरखेड़ा में ट्रैक्टर पलटने से 7 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, चार घायल

कलयुग की कलम उमरिया पान -कोठी में आयोजित यज्ञ दर्शन के लिए जा रहे ग्रामीणों की यात्रा उस समय दर्दनाक हादसे में बदल गई, जब रास्ते में उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में 7 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के दादरसिहुड़ी गांव से ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर कोठी यज्ञ देखने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास एक पुलिया के समीप ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में रंजीत यादव की पुत्री रुक्मणी यादव (उम्र 7 वर्ष) के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई।दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार चार अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

पुलिस ने कायम किया मर्ग, जांच जारी

ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्यवाही पूर्ण कर शव का पोस्टमार्टम उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

गांव में पसरा मातम, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

मासूम बच्ची की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अत्यंत गमगीन माहौल में बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। यज्ञ दर्शन की खुशी पलभर में गहरे मातम में बदल गई।

Related Articles

Back to top button