जबलपुर- ईद-उल-फितर पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में चाक चौबंद व्यवस्था लगाई गई है। प्रातः पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने थाना ओमती, लार्डगंज, गोहलपुर, हनुमानताल, बेलबाग क्षेत्र में भ्रमण कर लगाई गई चाक चौबंद व्यवस्था का जायजा लेते हुये मौके पर उपस्थित अधिकारियों एव कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुये सभी को अच्छी ड्यिूटी के लिये बधाई दी। भ्रमण के दौरान आपने व्यवस्था में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यिूटी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।