Blog

जबलपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्रों के साथ फोटो/वीडियो पोस्ट करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की कानूनी कार्यवाही

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

जबलपुर- पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में गठित सोशल मीडिया सेल द्वारा शहरभर में आपराधिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। जिस पर थाना मझौली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर की जा रही आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के आधार पर सटीक कार्रवाई की गई।

जबलपुर पुलिस ने की अपील

सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। कृपया सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।

3 आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आत्मसमर्पण/गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई है। इसके अतिरिक्त 3 अन्य व्यक्तियों पर धारा 170 BNS (भारतीय न्याय संहिता) के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Back to top button