जबलपुर ब्यूरो- कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जिले के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को होलिका दहन और होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था की दृष्टि से अपने क्षेत्र का निरंतर भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने अनुविभागीय दण्डाधिकारियों से कहा है कि वे अपने क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ सतत संपर्क में रहें और उनके साथ क्षेत्र का संयुक्त भ्रमण करें। उन्होंने होलिका दहन वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने की हिदायत भी अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को दी है।