शटर तोड़कर लाखों के मोबाइल उड़ाने वाला अंतरराज्यीय गिरोह दबोचा कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 स्मार्टफोन बरामद, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार
कलयुग की कलम से राकेश यादव

शटर तोड़कर लाखों के मोबाइल उड़ाने वाला अंतरराज्यीय गिरोह दबोचा कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 स्मार्टफोन बरामद, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार
कलयुग की कलम कटनी – कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी के चर्चित ‘मोबाइल युग’ स्टोर में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए कटनी पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 20 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
दुकान का शटर तोड़कर दिया वारदात को अंजाम
शिकायतकर्ता गांधी हिंदुजा (पिता विशमदास हिंदुजा), निवासी शास्त्री कॉलोनी, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 फरवरी 2026 को उनकी मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने ओप्पो, वीवो और रियलमी कंपनियों के करीब 20 मोबाइल फोन चोरी कर लिए।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। CCTV और साइबर सेल की मदद से मिला सुराग पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और साइबर तकनीक के आधार पर आरोपियों की पहचान की।जांच में सामने आया कि:तीन संदिग्ध कटनी रेलवे स्टेशन से सतना जाने वाली ट्रेन में सवार हुए पुलिस टीमों ने मैहर, सतना और रीवा में घेराबंदी की तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सिहोरा बायपास स्थित महाराज ढाबा के पास तीनों को गिरफ्तार किया गया
शातिर आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपी अंतरराज्यीय स्तर पर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे और फर्जी पहचान पत्रों के सहारे होटलों में ठहरते थे। पुलिस के अनुसार ये पहले शहर की रेकी करते और फिर वारदात के बाद दूसरे राज्यों में फरार हो जाते थे।
गिरफ्तार आरोपी:
अक्षय हेमराज कोबाड़ उर्फ बाला (26), निवासी हिंगना, जिला नागपुर (महाराष्ट्र)निसार नासिर खान उर्फ सद्दाम (21), निवासी खजराना, इंदौर ताहिर मजीद खान (23), निवासी खजुरी
बरामदगी और गिरोह का तरीका
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 20 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह: पहले दुकानों की रेकी करता था रात में शटर तोड़कर चोरी करता था फर्जी आधार-पैन कार्ड से होटल में रुकता था चोरी के माल को दूसरे राज्यों में खपाने की योजना बनाता था
पुलिस की तत्परता से टली बड़ी वारदातें
कटनी पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में बढ़ती संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। व्यापारियों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद जताई है।
संदेश साफ: अपराधियों के लिए कटनी नहीं सुरक्षित
तेजी से हुई इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि आधुनिक तकनीक और समन्वित पुलिसिंग के सामने अपराधियों के बच निकलना आसान नहीं है।



