प्रशासनमध्यप्रदेश

ढीमरखेड़ा महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, छात्राओं और शिक्षकों ने किया उल्लासपूर्ण योगदान

कलयुग की कलम से राकेश यादव

ढीमरखेड़ा महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, छात्राओं और शिक्षकों ने किया उल्लासपूर्ण योगदान

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार ने किया और उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-वंदना से की।

इस अवसर पर महाविद्यालय की महिला प्राध्यापकों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। वहीं, डॉ. राजाराम सिंह ने महिलाओं के वैधानिक अधिकारों पर विचार प्रस्तुत किए, जबकि डॉ. श्वेता सिंह बघेल ने महिलाओं के कर्तव्य और अधिकारों के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. हर्षित द्विवेदी और डॉ. अखिलेश कुमार द्विवेदी ने महिलाओं के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान और उपलब्धियों पर अपने विचार साझा किए।

इस कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, श्री युवराज तिवारी, श्री जवाहर लाल चौधरी के साथ छात्र-छात्राओं में शिवानी पटेल, शचि तिवारी, आंचल, काजल शर्मा, पिंकी कुम्हार, लक्ष्मी कुम्हार, पलक साहू, दुर्गा गोंड़, संदीप कुमार लोधी, रघुवीर मेहरा, सतपाल सिंह, प्रभु दयाल बर्मन सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन और आभार व्यक्त श्रीमती स्मिता परसाई ने किया। इस आयोजन ने महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के प्रति जागरूकता को मजबूती दी।

Related Articles

Back to top button