प्रशासनमध्यप्रदेश

घायल तेंदुए की दर्दनाक मौत: उपचार से पहले टूटी सांस, पोस्टमार्टम के लिए जबलपुर भेजा शव सिर में गहरा घाव, कीड़े पड़ने से कई दिनों से तड़प रहा था वन्यजीव — पीएम रिपोर्ट के बाद ही खुलेगा मौत का राज

कलयुग की कलम से राकेश यादव

घायल तेंदुए की दर्दनाक मौत: उपचार से पहले टूटी सांस, पोस्टमार्टम के लिए जबलपुर भेजा शव सिर में गहरा घाव, कीड़े पड़ने से कई दिनों से तड़प रहा था वन्यजीव — पीएम रिपोर्ट के बाद ही खुलेगा मौत का राज

कलयुग की कलम उमरिया पान -वन परिक्षेत्र ढीमरखेड़ा के करौंदी बीट अंतर्गत मुहारी टोला में मंगलवार सुबह एक घायल तेंदुए के मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा इंतज़ाम किए, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही दोपहर में तेंदुए ने दम तोड़ दिया।

ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय कुमार मिश्रा के अनुसार, सुबह लगभग साढ़े 9 बजे करौंदी बीट के मुहारी टोला पीएफ 296 क्षेत्र में घायल तेंदुए के होने की सूचना मिली थी। टीम जब मौके पर पहुंची तो तेंदुआ झाड़ियों में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला।

घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद एसडीओ सुरेश कुमार वरोले तथा पशु चिकित्सक डॉ. रवि सोनी दोपहर में मौके पर पहुंचे। चिकित्सकीय सहायता की तैयारी की जा रही थी, तभी तेंदुए ने अंतिम सांस ले ली।

सिर में गहरा घाव, कई दिनों से था घायल

प्रारंभिक निरीक्षण में तेंदुए के सिर पर गंभीर घाव पाया गया, जिसमें कीड़े पड़ चुके थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि वह कई दिनों से घायल अवस्था में जंगल में भटक रहा था और समय पर उपचार न मिलने से उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई।

वन विभाग ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मृत नर तेंदुए (लगभग 3 वर्ष आयु) के शव को पोस्टमार्टम हेतु नानाजी देशमुख मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि घाव कैसे हुआ — यह स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी।

 क्षेत्र में तेंदुओं की लगातार मौजूदगी

स्थानीय किसानों का कहना है कि करौंदी बीट क्षेत्र में तेंदुओं की मौजूदगी आम बात हो गई है और आए दिन उनके देखे जाने की सूचना मिलती रहती है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और चिंता दोनों का माहौल है।वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी वन्यजीव की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button