Blog
		
	
	
3 हजार वर्ग फीट पर बने अवैध होस्टल में गरजा इंदौर प्रशासन का बुलडोजर
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी
ग्रीन बेल्ट की भूमि पर अवैध तरीके से हॉस्टल का निर्माण कर दिया था। अवैध निर्माण पर इंदौर नगर निगम का बुलडोजर चला है, बिना किसी परमिशन पर चार हजार वर्गफुट पर अवैध हॉस्टल का निर्माण किया था। इसे नगर निगम की रिमूवल टीम ने तोड़ दिया है। इंदौर नगर निगम की टीम ने सुबह-सुबह यह कार्रवाई की है। अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम में रहवासियों ने शिकायत दी थी। इसके बाद बुलडोजर चला है।
अवैध निर्माण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही
दरअसल, नगर निगम के द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह नगर निगम की टीम भंवरकुआं थाना क्षेत्र के भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित सर्वानंद नगर में ग्रीन बेल्ट की जमीन पर बने हॉस्टल को तोड़ा गया। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर एसडीएम घनश्याम धनगर की टीम ने यह कार्रवाई की है।

लाखों रुपए किए खर्च
 
				 
					
 
					
 
						


