भोपाल- मुख्यमंत्री श्री डाँ. मोहन यादव द्वारा आगामी त्यौहारों के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि होली को लेकर विशेष निगरानी और एहतियात बरतें, प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि है।
पुलिस कंट्रोल रूम और मॉनिटरिंग सिस्टम को और अधिक बेहतर बनाएं। पुलिस थानों के कार्य-व्यवहार और पब्लिक फीडबैक के आधार पर उनकी ग्रेडिंग की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों तथा हॉस्टल्स पर कड़ी निगरानी रखें। किसी भी घटना या दुर्घटना पर पुलिस का ‘क्विक रिस्पॉन्स’ होना चाहिए। छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से संज्ञान में लें। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में व्यवस्थाओं में और अधिक कसावट लायें।
होली का त्यौहार 3 और 4 मार्च, दो दिन मनाया जाएगा। राज्य शासन की ओर से दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।