मध्यप्रदेश

उज्जैन जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद, एसआई से मदद मांगने के बहाने कर दी मारपीट, पिस्टल लेकर हो गए फरार, मचा हड़कंप

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर से मारपीट का मामला सामने आया है। यहां बड़नगर थाने के सब-इंस्पेक्टर बीती रात खाना खाने जा रहे थे। तभी मदद मांगने के बहाने बदमाशों ने हमला कर दिया और एसआई की सर्विस पिस्टल लेकर भाग गए। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक्शन मोड में आते हुए बदमाशों को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।जिसके बाद पिस्टल जब्त कर ली गई।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात एसआई गोवर्धन बैरागी नाइट ड्यूटी पर थे।इसी दौरान वह खाना खाने के लिए ढाबे पर गए हुए थे। तभी अचानक उन्हें तीन अज्ञात लोगों ने मदद के बहाने रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी एसआई की पिस्टल लेकर फरार हो गए। साथ ही उनका पर्स भी लेकर भाग गए।

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

जैसे ही एसआई के ऊपर हमला और लूटपाट की घटना उज्जैन पुलिस को लगी। इसके बाद विभाग में हडकंप मच गया। देररात ग्रामीण एडिशन एसपी नितेश भार्गव मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़नगर पहुंच गए और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ साथ रातभर जगह-जगह तलाशी और घेराबंदी करके आरोपियों को ढूंढ निकाला।आरोपी सरकारी कन्या स्कूल के बरामदे में सो रहे थे। तभी पुलिस ने संजय,अभिषेक और अजय को ग्राम डोलाना से गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने बड़नगर थाने के टीआई के ऊपर भी हमला कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गए। ये तीनों आरोपी संगम पेट्रोल पंप में काम करते है।

Related Articles

Back to top button