प्रशासनमध्यप्रदेश

पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह की उपस्थिति में जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 6 अधिकारियों कर्मचारी को दी गयी भावभीनी विदाई

कलयुग की कलम से राकेश यादव

पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह की उपस्थिति में जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 6 अधिकारियों कर्मचारी को दी गयी भावभीनी विदाई

कलयुग की कलम-सोमवार को पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर उप निरीक्षक श्री नारद राम सिन्हा थाना बरगी, उप निरीक्षक श्री गोविंद तिवारी थाना मझोली, उप निरीक्षक श्रीमति स्वर्णशिला थाना तिलवारा, सहायक उप निरीक्षक विशेष शाखा श्री विजय सिंह कुशवाहा, सहायक उप निरीक्षक श्रीमति नंदनी खलको पुलिस लाईन, प्रधान आरक्षक श्री अशोक कुमार विश्वकर्मा पुलिस लाईन को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक बरगी एवं रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि आप सभी कीे 33 से42 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें।

Related Articles

Back to top button