मध्यप्रदेश

एमपी के मैहर जिले में फोन चार्ज में लगाते ही हुआ ब्लास्ट, दो बच्चों की उड़ी उंगलियां, पढ़े पूरा मामला

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

सतना- मैहर जिले से बड़ा मामला सामने आया है। जहां मोबाइल फटने से ब्लास्ट हो गया। जिसमें दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए हैं। साथ ही बच्चों के हाथों की उंगलियां भी उड़ गई हैं। बच्चों को इलाज के लिए सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनका इलाज जारी है। यह घटना मैहर के खैरा गांव की हैं।

जानकारी के मुताबिक, दोनों मासूम बच्चे मोबाइल की बैटरी निकालकर उसे क्लिप चार्जर में चार्ज के लिए लगा रहे थे। इसी दौरान बैटरी अचानक से ब्लास्ट हो गई। ब्लास्ट होते ही शुभम साहू उम्र 10 वर्ष और श्रीकृष्ण साहू उम्र 10 वर्ष इसकी चपेट में आ गए। जिसमें दोनों के हाथ की उंगलियों उड़ गई और चेहरे में चोट आई है। जब दोनों बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगी। तब परिजनों ने जाकल देखा कि दोनों के हाथों में खून ही खून बह रहा था। आनन-फानन में मासूमों को इलाज के लिए मैहर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां दोनों की ज्यादा हालत खराब होने पर उन्हें सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button