Blogमध्यप्रदेशराजनीति

एमपी में नए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर शीर्ष नेतृत्व की रायशुमारी तय, निर्विरोध हो सकता है चयन…आज जमा किए जाएंगे नामांकन, कल मतदान के बाद होगी नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा..

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश भाजपा को बुधवार को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन अधिकारी विवेक शेजलवलकर ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। नामांकन मंगलवार शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे होगा। प्रदेश अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय परिषद के लिए 40 प्रतिनिधियों का भी चुनाव होगा।

कल मतदान

इस दौरान चुनाव अधिकारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे। स्क्रूटनी के बाद रात 8 बजे तक नामांकन वापसी और 8.30 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। एक से ज्यादा नामांकन होने पर बुधवार सुबह 11 से 2 बजे तक मतदान होगा, दोपहर 2 बजे नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

Related Articles

Back to top button