मध्यप्रदेश

मंडला में प्रशासन ने आरोपियों के घर बुलडोजर से ढहाए; एक आरोपी गिरफ्तार 11 घरों में 150 से ज्यादा गोवंश के अवशेष मिले

कलयुग की कलम से राकेश यादव

मंडला में प्रशासन ने आरोपियों के घर बुलडोजर से ढहाए; एक आरोपी गिरफ्तार 11 घरों में 150 से ज्यादा गोवंश के अवशेष मिले

KKK NEWS मध्य प्रदेश म॓डला प्रदेश में नहीं रूक रहा गोवंश को मौत के घाट उतारने का खेल आखिर यह गोवंश का अवशेष कहां से आया सबसे बड़ा सवाल नैनपुर में 11 घरों से 150 से ज्यादा गोवंश के अवशेष मिले हैं। मामला भैंसवाही गांव का है। यहां पुलिस ने शुक्रवार देर रात दबिश दी। शनिवार को पुलिस और प्रशासन आरोपियों के अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई की। प्रशासन ने 11 आरोपियों के घरों को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया।गांव में एसपी रजत सकलेचा,एएसपी समेत 8 चौकियों का पुलिस बल तैनात है। आरोपियों के घरों से गोवंश की हड्‌डी, चर्बी समेत अन्य अवशेष बरामद हुए थे। एक आरोपी वाहिद कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपी रात में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में 11 एफआईआर दर्ज की हैं। और फरार आरोपियों की तलाश जारीहै

Related Articles

Back to top button