प्रशासन
मध्यप्रदेश में पेट्रोल पंप संचालकों ने उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डालना किया शुरू, पेट्रोल 108 से सीधे 160 रुपए लीटर किया
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट
भोपाल- मध्यप्रदेश में पेट्रोल के दाम 160 रुपए पर पहुंचे हिट एंड रन कानून के विरोध में पेट्रोल-डीजल के टैंकरों के पहिये थमने का असर एक ही दिन में दिखने लगा है। पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल की किल्लत तो शुरू हो गई है। इसके साथ ही अब यहां कई पेट्रोल पंप संचालकों ने उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डालना शुरू कर दिया है। यहां पेट्रोल 160 रुपए लीटर बिक रहा है।
क्या बोले लोग
पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे लोगों का कहना है कि उन्होंने 108 रुपए के बजाय 160 रुपए लीटर पेट्रोल भरवाया है। जब पूछा गया कि क्या उन्हें पेट्रोल की कीमतें बढऩे की खबर पढ़ी या सुनी है, तो इसके जवाब में उनका कहना था कि कहीं खबर नहीं है। वहीं उन्होंने इतना महंगा पेट्रोल सिर्फ इसलिए भरवाया कि उन्हें जरूरी काम निपटाना था। उन्होंने पेट्रोल पंप पर जब महंगे पेट्रोल बेचने की बात का विरोध किया तो उनका कहना था कि पेट्रोल कम है और टैंकर नहीं आ रहे हैं। इसलिए पेट्रोल के रेट बढ़ाए हैं।



