कंधे पर लगा रखा था स्टार
विजयनगर में चेकिंग के दौरान यातायत पुलिस ने वर्दी पहने हुए एक शख्स को पकड़ा है। जिसने खाकी शर्ट पहनी हुई थी और उसके साथ कंधे पर स्टार भी लगा हुआ था। लेकिन ट्रैफिक पुलिस उस वक्त चौंक गई। जब उन्होंने देखा कि नीचे युवक ने दूसरे कलर की पैंट पहन रखी थी। युवक मंदसौर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।
टोल टैक्स बचाने के लिए पहनता था वर्दी
ट्रैफिक पुलिस ने युवक को विजय नगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिसकर्मियों को उसने पूछताछ में बताया कि वह हाईवे पर टोल टैक्स बचाने के लिए ऐसा करता था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी किसी थाना प्रभारी का निजी ड्राइवर है। हालांकि पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी हुई है।