प्रशासनमध्यप्रदेश
बड़वारा विधायक श्री धीरेंद्र बहदुर सिंह की अनुशंसा पर हितग्राही के उपचार के लिये स्वीकृत की गई आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से एक प्रकरणों में 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
कलयुग की कलम से राकेश यादव

बड़वारा विधायक श्री धीरेंद्र बहदुर सिंह की अनुशंसा पर हितग्राही के उपचार के लिये स्वीकृत की गई आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से एक प्रकरणों में 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
कलयुग की कलम ढमरखेड़ा-मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से विधानसभा बड़वारा के एक प्रकरण में 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। बड़वारा विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिह की अनुशंसा पर उपचार के लिये यह राशि तहसील बड़वारा के ग्राम झिंझरी निवासी श्रीमती लक्ष्मी विश्वकर्मा पति श्री बबलू विश्वकर्मा को गंभीर बीमारी के उपचार के लिये स्वीकृत की गई है।
इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर द्वारा स्वीकृत राशि का आवंटन जारी करते हुये राशि हितग्राहियों के उपचाररत अस्पताल के बैंक खाते में प्रदाय किये जाने के आदेश जारी कर दिये गये हैं।