मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में महिला ने सरपंच पति पर कुल्हाड़ी से किया हमला ग्रामीणों नेे मामले की सूचना उमरिया पाान पुलिस को दी
उमरियापान :- उमरियापान थाना क्षेत्र के पौड़ी खुर्द की महिला सरपंच मायावती कोल के पति दीपचंद कोल के ऊपर गांव की ही एक महिला ने सरकारी जमीन में भवन निर्माण के विवाद को लेकर कुल्हाड़ी मार कर घायल कर दिया। जानकारीी के अनुसार जहां पर सरपंच पति निर्मााण कार्य करा रहा था वहांंंपर पहले सुनीता कोल का कब्जा था सूूूत्रो नेेे बताया कि इनका विवादित मामला पहलेेे से कोर्ट में चल रहा है ग्रामीणों ने मामले की सूचना उमरिया पान पुलिस को दी। सरपंच की शिकायत पर उमरिया पान पुलिस ने आरोपी महिला सुनीता कोल को घर से गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।