प्रशासनमध्यप्रदेश

ऑपरेशन ‘शिकंजा’ से कांपा अवैध शराब माफिया एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर कटनी पुलिस का बड़ा एक्शन, 88 ठिकानों पर दबिश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

ऑपरेशन ‘शिकंजा’ से कांपा अवैध शराब माफिया एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर कटनी पुलिस का बड़ा एक्शन, 88 ठिकानों पर दबिश

कल की कलम कटनी -जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए कटनी पुलिस ने एक साथ बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए शराब माफियाओं में हड़कंप मचा दिया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशानुसार चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ 88 स्थानों पर दबिश दी गई।

इस सघन कार्रवाई में पुलिस ने अवैध शराब के 88 प्रकरण दर्ज करते हुए 88 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान लगभग एक लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी व देशी शराब जब्त की गई है। पकड़ी गई शराब को विधिवत जप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के कारण सामाजिक अपराधों में वृद्धि होती है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऑपरेशन शिकंजा के तहत जिलेभर में लगातार निगरानी रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

कटनी पुलिस ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध शराब का निर्माण, भंडारण या विक्रय हो रहा हो, तो उसकी जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button