आरक्षण अधिकारों के समर्थन में जबलपुर में विशाल प्रदर्शन UGC के पक्ष में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, हजारों लोग हुए शामिल
कलयुग की कलम से राकेश यादव

आरक्षण अधिकारों के समर्थन में जबलपुर में विशाल प्रदर्शन UGC के पक्ष में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, हजारों लोग हुए शामिल
कलयुग की कलम जबलपुर – मंगलवार, 17 फरवरी को अखिल भारतीय ओबीसी महासभा, ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के तत्वावधान में घंटाघर, जबलपुर में विशाल प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के समर्थन में राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।
इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के समर्थन में आवाज बुलंद की।

प्रमुख पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी एवं सामाजिक प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से—राष्ट्रीय महासचिव नोकेलाल प्रदेश अध्यक्ष एड. इंद्रकुमार डॉ. सतेन्द्र यादव जिलाध्यक्ष ओबीसी जितेन्द्र कुमार कुर्मी जिला सचिव प्रमोद पटैल जिला महासचिव कैलाश पटैल विधानसभा उपाध्यक्ष संदीप पटैल किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष संतकुमार पटैल घनश्याम यादव, रामरतन यादव, धर्मेंद्र कुशवाहा, संतराम काछी, राजेश यादव, दीपक यादव, दिलीप काछी, दिलीप पटेल, माया हुरमाड़े, रंजना मौर्या, विपिन पटेल, इमरत लाल नूनिया, रंजीत पटेल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सामाजिक न्याय के समर्थन में उठी आवाज
सभा में वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण एवं सामाजिक न्याय से जुड़े अधिकारों की रक्षा करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों से संगठित होकर अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
शांतिपूर्ण तरीके से सौंपा गया ज्ञापन
प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।



