बम्हनी के पास भीषण सड़क हादसा: कल्टीवेटर से टकराई बाइक, युवक का पैर कटकर अलग – एक अन्य घायल, जांच में जुटी पुलिस राहगीरों की सूचना पर 112 पुलिस पहुंची मौके पर, घायलों को उमरिया पान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
कलयुग की कलम से राकेश यादव

बम्हनी के पास भीषण सड़क हादसा: कल्टीवेटर से टकराई बाइक, युवक का पैर कटकर अलग – एक अन्य घायल, जांच में जुटी पुलिस राहगीरों की सूचना पर 112 पुलिस पहुंची मौके पर, घायलों को उमरिया पान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
कलयुग की कलम उमरिया पान -कटनी जिले के उमरिया पान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी के समीप मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार एक युवक का पैर कटकर अलग हो गया, जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक भी घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उमरिया पान निवासी शिवम बर्मन (पिता स्व. राजेश बर्मन) अपने एक साथी के साथ बाइक से उमरिया पान से ढीमरखेड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर के कल्टीवेटर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक युवक का पैर कटकर अलग हो गया, जबकि पीछे बैठे युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही राहगीरों ने तत्काल उमरिया पान थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल डायल-112 पुलिस स्टाफ को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने घायलों को तत्काल उमरिया पान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना घायलों के परिजनों को भी दे दी गई है। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पुलिस के अनुसार फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में ट्रैक्टर के कल्टीवेटर से टक्कर की बात सामने आई है, हालांकि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।



