Blog

उमरिया जिले में भीषण सडक हादसा, एसपी कार्यालय मीटिंग में शामिल होने जा रहेहोने जा रहे हो चंदिया थाना टीआई की बोलेरो से टकराई, कांस्टेबल घायल

उमरिया जिले के कोतवाली थानांतर्गत भरौली चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर मंसूरी पेट्रोल पंप के पास बस और चंदिया टीआई बोलेरो की आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई।घटना रात 8 और 9 बजे के बीच की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार टीआई चंदिया जोधन सिंह परस्ते, कॉन्स्टेबल सौरभ दांगी के साथ चंदिया थाने से जिला मुख्यालय उमरिया किसी विशेष मीटिंग में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी मंसूरी पेट्रोल पंप के पास बोलेरो और बस की आमने सामने की भिंड़त हो गई।

घटना में टीआई चंदिया जोधन सिंह परस्ते के सिर में गंभीर चोट लगी है वही कॉन्स्टेबल सौरभ दांगी का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। जिला चिकित्सालय उमरिया में प्राथमिक उपचार के बाद में टीआई चंदिया को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वही कॉन्स्टेबल सौरभ दांगी का इलाज जिला चिकित्सालय उमरिया में चल रहा है।

Related Articles

Back to top button