मध्यप्रदेश

एमपी के राजगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी एक साथ 13 की मौत, 40 घायल, मची चींख पुकार

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में राजस्थान से बरातियों को लेकर आ रहा एक ट्रैक्टर रविवार रात पिपलौदी जोड़ के पास खाई में गिरकर पलट गया, जिससे 3 बच्चों और 3 महिलाओं सहित 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 40 लोगों के घायल होने की जानकारी है, जिनमें से 30 लोगों को राजगढ़ जिला अस्पताल लाया गया है। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर घायलों की चींख पुकार मच गई। बारातियों में हड़कंप मच गया। घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया। बताया जा रहा है कि वाहन का चालक शराब के नशे में ट्रैक्टर को चला रहा था।
रविवार देर रात करीब 9 बजे यह हादसा राजस्थान की सीमा खत्म होने और मध्यप्रदेश की सीमा शुरू होते ही पिपलौदी के जोड़ पर हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में राजस्थान के इकलेरा के समीप स्थित मोतीपुरा गांव से तातूडिय़ा परिवार की एक बरात राजगढ़ के पास देहरीनाथ पंचायत के गांव कमालपुर आ रही थी। खामखेड़ा से कुछ दूर पिपलौदी मोड़ पर ट्रैक्टर सड़क से उतरकर खाई में जा गिरा और पलट गया। बताया गया है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में 50 लोग सवार थे। हादसे में 3 बच्चों और 3 महिलाओं समेत कुल 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल एक युवक ने बताया कि ट्रैक्टर का ड्राइवर शराब के नशे में वाहन चला रहा था, इसी कारण वह मोड़ पर संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर खाई में जा गिरा। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर घायलों की चींख पुकार मच गई। बारातियों में हड़कंप मच गया। घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया। बताया जा रहा है कि वाहन का चालक शराब के नशे में ट्रैक्टर को चला रहा था।

मुख्यमंत्री ने घायलों के हालचाल पूछे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ जिले में हुए हादसे में मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने हादसे के बाद कलेक्टर हर्ष दीक्षित से घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने मृतकों के शवों को उनके गांव तक भिजवाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने मृतकों के परिजनों को तत्काल 10-10 हजार रुपए और घायलों के इलाज के लिए 5-5 हजार रुपए की राशि मंजूर की।

Related Articles

Back to top button