मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पलटने से 3 महिलाओं की मौत, 10 लोग घायल, 4 की हालत बनी गंभीर

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

एमपी के छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बोलेरो कार के पलटने से ये भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटना में 10 अन्य वाहन सवार घायल भी हुए हैं। इनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर भी बताई जा रही है। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
बता दें कि ये दर्दनाक सड़क हादसा जिले के अंतर्गत आने वाले उमरेड थाना इलाके के मोआरी खदान के पास मोड का है, जहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में वाहन में सवार 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग सारनी से रामकोना जा रहे थे। तभी हिंगलाज से नागलवाड़ी रोड पर हादसे का शिकार हो गई।
इधर घटना की जानकारी लगते ही उमरेड थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरो में फंसे घायलों को निकाला। सभी घायलों को परासिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालांकि, चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। वहीं उमरेड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button