मध्यप्रदेश
		
	
	
एमपी के सिवनी में हुए भीषण हादसा, SAF जवानों को ले जा रही बस और कार के बीच हुई टक्कर, 3 की मौत, 22 जवान घायल
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट
सिवनी- मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के पास एक भीषण हादसा हुआ है। जिसमें एसएएफ के जवानों से भरी बस का पांढूर्णा जाते वक्त एक्सीडेंट हो गया। हादसे में 35 वीं बटालियन एसएएफ जवान के 26 जवान घायल हुए हैं। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा केवलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनगाढा के पास हुआ है। वहीं एक जवान की हालत गंभीर है उसे नागपुर रेफर कर दिया गया है।
बस और कार में हुई टक्कर
सिवनी जिले के केवलारी में शुक्रवार को सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 35 वीं बटालियन एसएएफ जवानों से भरी बस मंडला से पांढूर्णा जा रही थी। वहीं नागपुर से मंडला की तरफ से कार आ रही थी। इसी दौरान दोनों अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। जिसमें कार ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें एसएएफ के 26 जवान घायल हुए हैं। इन सभी जवानों को केवलारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है।
ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा
बस के सामने से दो कारें आ रही थी। जिसमें एक कार ने दूसरी कार से ओवरटेक करने का प्रयास किया और बस के पहिए से आकर टकरा गई। इसके चलते बस का पट्टा टूट गया। जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 26 जवानों के घायल होने की खबर है। इन जवानों को केवलारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक जवान को जबलपुर तो दूसरे जवान को नागपुर रेफर किया गया है। कार हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। बाकी दो गंभीर घायलों को भी नागपुर रेफर किया गया है।
35वीं वाहिनी मंडला के 31 जवानों से भरी बस और कार के बीच सिवनी के केवलारी में कल देर रात हुई टक्कर में तीन अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने तथा 22 जवानों के घायल होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। दुःख की इस घड़ी में हम सबकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।
घायल…
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) April 6, 2024
 
				 
					
 
					
 
						


