खाम्हा गांव में हुई दो मोटरसाइकिलों में जोरदार भिड़ंत एक युवक ने तोड़ा दम गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी हुए जबलपुर रेफर पुलिस मर्ग कायम कर कर रही मामले की जांच
कलयुग की कलम से राकेश यादव
खाम्हा गांव में हुई दो मोटरसाइकिलों में जोरदार भिड़ंत एक युवक ने तोड़ा दम गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी हुए जबलपुर रेफर पुलिस मर्ग कायम कर कर रही मामले की जांच
कलयुग की कलम उमरिया पान-खाम्हा गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत होने एक युवक की मौत हो गई है।जबकि पति पत्नी घायल है। घटना उमरियापान थाना क्षेत्र के खाम्हा गांव की है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।उमरियापान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि घुघरा निवासी कन्हैया सोनी 30 ढीमरखेड़ा केवायसी कराने गया था।मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था। वहीं मुरवारी निवासी सुनील यादव 40 और उसकी पत्नि रुक्मिणी यादव35 रिश्तेदारी में गए थे। जो मुरवारी वापस लौट रहे थे।मुरवारी और खाम्हा गांव के बीच दोनों की मोटरसाइकिलें आपस में आमने सामने से भिड़ गई। घटना में तीनों घायल हो गए। कन्हैया को उमरियापान अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि पति-पत्नि दोंनो को जबलपुर अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक कन्हैया थाना क्षेत्र के घुघरा का रहने वाला है। जो अब दिल्ली में रहता है। नवरात्रि पर्व पर अपने गांव घुघरा आया था। जो कि सड़क हादसे का शिकार हो गया




